मेरठ 30 सितंबर (चमकता युग) मेरठ नगर निगम वार्ड नं.44 में बाल्मीकि बस्ती नाला रोड पर 4 दिन से पानी की पाइप लाइन टूटने से सड़को पर पानी आना शुरू हो गया था। जिस वजह से वहा सड़को पर पानी भरने लगा और आने जाने लोगो को मुस्किल होने लगी। राजकुमार प्रदेश सचिव एवं प्रशासनिक कार्य प्रभारी युवा एकता सेवा समिति उत्तर प्रदेश द्वारा पाइप लाइन ठीक करवाई गई और वहा रहने वाले लोगों ने राजकुमार को धन्यवाद दिया।

No comments:
Post a Comment