मेरठ 19 सितंबर (चमकता युग) एम.आई.ई.टी के फार्मास्यूटिकल टेक्नोलॉजी में ए.आई.सी.टी.ई ट्रेनिंग लर्निंग एकेडमी द्वारा प्रायोजित पाचं दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन किया गया। समापन कार्यक्रम में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन दिल्ली के साइंटिस्ट डॉ.अनन्त नारायण भट्ट ने फ्लो साइटोमीटर तकनीक द्वारा औषधीय विश्लेषण पर विस्तार से समझाया व परीक्षण दिया। प्रिंसिपल फार्मेसी विभाग डॉ.नितिन शर्मा ने बताया कि बायोटेक्नोलॉजीक तकनीक के द्वारा औषधीय प्रौद्योगिकी में बेहतर विकास संभव है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ.विपिन कुमार गर्ग के अनुसार इस एफडीपी में देशभर के 200 शिक्षकों ने प्रतिभाग लिया। कार्यक्रम में दस वक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर प्रयोगात्मक ज्ञान दिया। कार्यक्रम का संचालन रूपाली शर्मा ने किया। समारोह के समापन में डॉ. विपिन कुमार गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चेयरमैन विष्णु शरण,वाईस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल,निदेशक डॉ.मयंक गर्ग,डीन एकडीमक प्रो.संतोष दास,डॉ.नितिन शर्मा,डॉ.विपिन कुमार गर्ग,रूपाली शर्मा एवं फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment