मेरठ 21 सितंबर (चमकता युग) राष्ट्रीय हनुमान दल किठौर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों ने हसनपुर चौकी गढ़ रोड पर गाय-भैंसों से भरा एक कंटेनर जाते हुए देखा जिसके पश्चात तुरंत वह उस कंटेनर के पीछे गए और उसे रोका और उसके चालक को पकड़ लिया जिसके बाद चालक और कंटेनर को नजदीकी पुलिस थाने को सौंप दिया। इस कार्य में राष्ट्रीय हनुमान दल के अध्यक्ष अंकित पुंडीर,रजपुरा ब्लॉक मंत्री संदीप तोमर,ब्लॉक मंत्री मनीष तोमर,रजपुरा ब्लॉक मंत्री मोहित शर्मा,संगठन मंत्री किठौर विधानसभा क्षेत्र राजेश तोमर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष किठौर विधानसभा क्षेत्र ठाकुर देव तोमर आदि सदस्यगण मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment