गाजियाबाद 23 सितंबर (चमकता युग) जिला कार्यालय नेहरू नगर गाजियाबाद में महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष आरती मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रमोद कुमारी राजपूत रही। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री पूनम राणा जिला प्रभारी के नाते उपस्थित रहे। कार्यसमिति का संचालन जिला महामंत्री रितु चौधरी ने किया। कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों एवं योजना के विषय में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनीता सिंह,रितु चौधरी,डा.मिथिलेश,गीता कौशिक,नीरज तेवतिया,प्रीति जैन,सुधा शर्मा,मीनाक्षी शर्मा,विशाखा,निधि चौधरी,रंजना शर्मा,संतोष मिश्रा,स्वाति वर्मा,मधु नौटियाल,सोनिया नेगी,डा.उमा शर्मा,दुर्गेश चौधरी आदि उपस्थित रही।

No comments:
Post a Comment