मेरठ 14 सितम्बर (चमकता युग) भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मेरठ महानगर अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने भाजपा मेरठ महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के नेतृत्व में भाजपा पिछड़ा वर्ग के मंडल अध्यक्षों की सूची तैयार कर घोषणा की। जिसमें जतिन राणा(लब्बू गुर्जर) निवासी माधवपुरम सेक्टर एक को भारतीय जनता पार्टी माधवनगर मंडल में ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया। जतिन राणा के अध्यक्ष बनने पर उनके समर्थकों ने उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई दी। इस पर नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष ने महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, विनोद उपाध्याय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा मेरठ महानगर एवं सभी समर्थको का आभार व्यक्त किया और कहा कि वो पार्टी द्वारा सौपी गयी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ पूर्ण करने की हर संभव कोशिश करेंगे।


No comments:
Post a Comment