CY न्यूज़

Tuesday, 7 September 2021

प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन ने मेरठ नवनियुक्त युवा मोर्चा कार्यकारिणी से किया परिचय सम्मेलन।


मेरठ 07 सितंबर (चमकता युग) भारतीय जनता युवा मोर्चा मेरठ की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी की प्रथम परिचय बैठक हुई। जिसमे मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह,क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम, जिलाध्यक्ष मोहन गुर्जर किनौनी का भाजयुमो के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मार्गदर्शन व आशिर्वाद दिया गया। प्रदेश महामंत्री मा.हर्षवर्धन ने नवनियुक्त जिला कार्यसमिति बैठक में सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों से परिचय करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर, जिला अध्यक्ष मोहन गुर्जर किनौनी ने सभी नवनियुक्त साथियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना देते हुए आने वाले 2022 चुनाव में फिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों को संकल्प दिलाया गया।

No comments:

Post a Comment