मेरठ 21 सितंबर (चमकता युग) मंगलवार को सिवाल विधायक जितेंद्र पाल ने गांव कुराली में सोमवार को हुई 5 मौत की खबर सुनकर कुराली पहुंचे और सभी के परिवार वालों से मिले। ग्रामीणों ने विधायक से वहा के कुछ हॉस्पिटलों की शिकायत की वो बताया की यहां के कुछ हॉस्पिटल आयुष्मान कार्ड से इलाज नहीं करते। इलाज में कमी होने के कारण मौतें भी रही हैं। विधायक ने आश्वासन दिया कि ऐसे अस्पतालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। ओर साथ विधायक से ग्रामीणों ने साफ-सफाई की अपील की।इस दौरान विनोद जिंदल,अनवार कुरैशी,प्रवीण प्रधान और ग्राम प्रधान कुराली मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment