फलावदा 30 सितंबर (चमकता युग) कस्बा फलावदा मेरठ में समाजवादी पार्टी युवजन सभा की एक मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान करना का संकल्प लिया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष युवजन सभा समाजवादी पार्टी के आसिफ कुरैशी ने उस्मान भड़ाना को नगर सचिव नियुक्त किया। इस मौके एम.डी.ज़ीशान सैफ़ी प्रचार मंत्री ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। इस मौके पर नीरज प्रजापति,वक़ार फरीदी,साकिब अल्वी,अनुज जाटव,तरुण अटोरिया,गोलू जाटव,मोहित सैनी,अयान रिज़वी,आदि समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment