CY न्यूज़

Wednesday, 27 October 2021

100 करोड़ वैक्सीनेशन पूरा होने पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

मेरठ 27 अक्टूबर (चमकता युग) जय भीम नगर स्थित, प्राथमिक चिकित्सालय में लक्ष्य विशाल उपलब्धि बेमिसाल 100 करोड़ वैक्सीनेशन पूरा होने की खुशी में भारतीय जनता पार्टी, जागृति विहार मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष, कनिका बिष्ट की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मनोनीत पार्षद हेमा पंत, डा.विनय गुप्ता (दक्षिण विधान सभा संयोजक), मंडल अध्यक्ष राम कुमार चौबे, राहुल गुप्ता, महामंत्री अनिल राज कौशिक, नरेंद्र चोधरी, वीरेंद्र चौधरी, संदीप चौहान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था में जागृति विहार महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष प्रिया गुप्ता, डा.पूनम शर्मा, अनीता गोस्वामी, मनीषा,संयोगिता आदि  का सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्राथमिक चिकित्सालय के सभी कार्यरत डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment