मेरठ 30 अक्टूबर (चमकता युग) उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इस वर्ष जनवरी से सितंबर तक कई जिलों के वायु गुणवत्ता पर निगरानी की। इसमें पता चला कि मेरठ, लखनऊ, कानपुर, आगरा, सोनभद्र, गाजिय़ाबाद, हापुड़, वाराणसी, नोएडा, फिरोजाबाद, झांसी, बुलंदशहर, प्रयागराज, मुरादाबाद, बरेली, रायबरेली, मथुरा, सहारनपुर, गोरखपुर, उन्नाव, ग्रेटर नोएडा, मुजफ्फरनगर, बागपत, अलीगढ़ और अयोध्या की वायु गुणवत्ता माडरेट है। शासन ने दीपावली के दिन इन शहरों में मात्र दो घंटे आतिशबाजी करने के लिए हरित पटाखे की अनुमति दी।
No comments:
Post a Comment