मेरठ 02 अक्टूबर (चमकता युग) 2 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मेरठ सरधना नगर टीम की तरफ से सरधना विधानसभा के सरधना ब्लॉक में महात्मा गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष में सरधना ब्लॉक में भाजपा युवा मोर्चा सरधना नगर अध्यक्ष मुदित माहेश्वरी एवं कार्यक्रम सरधना नगर संयोजक व युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य अंकित शर्मा खेड़ा टीम की तरफ से स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीनाक्षी भराला सरधना के नगर अध्यक्ष जैन साहब युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष मुदित महेश्वरी,मोहित ठाकुर,गौरव त्यागी महादेव आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।साथ ही समाजसेवी अंकित शर्मा खेड़ा जिला कार्यकारिणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मौजूद रहे मेरठ।


No comments:
Post a Comment