मेरठ 04 अक्टूबर (चमकता युग) संयुक्त व्यापार समिति,मेरठ संस्था द्वारा व्यापार बंधु बैठक में डिग्गी चौक से आबू नाले तक सड़क के दोनों ओर नाले खोलने/सफाई हेतु मंडलायुक्त को ज्ञापन दिया गया। जिसमें बताया गया है कि इन क्षेत्र में दोनों ओर नाले के निर्माण के समय नाले के अंदर लगी शटरिंग निकाली नहीं गई है, और साथ ही उस में लगाई गई डांट भी जगह-जगह यथावत है, जिस कारण पानी का बहाव नाले के माध्यम से न हो पाने के कारण दुकानों के आगे वर्षा ऋतु में पानी भरता है तथा नाले के अंदर पानी 12 महीने रुका रहता है,जिस कारण वहां मच्छर तथा अन्य कीटाणुओं से बीमारी फैलने का खतरा रहता है। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर प्रशासन वाणिज्य कर संयोजक व्यापार बंधु मेरठ द्वारा अपने पत्र दिनांक 24/9/2020 को जवाब दिया गया की सहायक नगर आयुक्त नगर निगम मेरठ द्वारा पत्र संख्या 37 दिनांक 21/9/2021 द्वारा पत्र प्रेषित करते हुए अवगत कराया गया कि कई स्थानों पर नाले का निर्माण नहीं हुआ है । इस कारण नाला खुलवाना संभव नहीं है। संयुक्त व्यापार समिति मेरठ द्वारा मंडलायुक्त से निवेदन किया गया है कि गढ़ रोड डिग्गी चौक से आबू नाले तक जिन जगहों पर नाले का निर्माण नहीं हुआ है उन जगहों पर अति शीघ्र नाले का निर्माण करा कर स्थानीय लोगों को राहत प्रदान किये जाने की अपेक्षा की गई है।
No comments:
Post a Comment