CY न्यूज़

Saturday, 23 October 2021

रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में किया निशाता तोमर को सम्मानित किया गया।

हापुड़ 23 अक्टूबर (चमकता युग) नानपुर स्थित रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी नानपुर में बी.पी.ई.एस तृतीय वर्ष की छात्रा निशाता तोमर को सम्मानित किया गया। निशाता ने कल दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रीतविहार में आयोजित हुई,डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स मीट-2021 की शॉट पुट (अंदर 20 गर्ल्स ) की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डा.गंगादास सिंह ने कहा कि हमारे पार प्रतिभाओ की कमी नहीं है आवश्यकता है ऐसी प्रतिभाओ को खोज कर मार्गदर्शन देने की। प्राचार्य ने निशाता को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी तथा उनके सवर्णिम भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर डा.पवन तोमर,आर.आई.टी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के प्राचार्य डा.ज़फर वसी,चीफ प्रॉक्टर गुरमेहर खरे,डीन सारिका गर्ग,अकैडमिक डीन अश्वनी मिश्रा,शैंकी त्यागी,विकास मोहन,साकिर अली,राजकुमार वर्मा,अनुज चौहान,ममता कोहली,डा.पूनम तेवतिया,इरम राजपूत,कविता रानी एवं अन्य सभी अध्यापक-अध्यपिका उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment