Monday, 25 October 2021

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन।



मोदीनगर 25 अक्टूबर (चमकता युग) समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बिजली विभाग मोदीनगर कार्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया गया। सुबह 10:00 बजे ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ों लोग बिजली घर अधिशासी अभियंता के कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। जिनमें दर्जनों गांवों में आबादी के ऊपर से 11000 की लाइन निकली हुई है। जिनमें पूर्व में कई बड़े हादसे हो चुके हैं एवं कई लोगों की जान जा चुकी है जो मुख्य रूप से गधाना पट्टी,जहांगीरपुर दौसा, बंजरपुर,सीकरी कला,कलछीना आदि गांवों में हैं। इसके साथ साथ किसानों की ट्यूबवेल पर मीटर ना लगाने बिजली की बढ़ी हुई दरों को वापस लेने आदि मांगे है। मुख्य रूप से रहे लगभग 12:00 बजे के आसपास एस.डी.ओ जनता के बीच में पहुंचे लेकिन ग्रामीणों ने एस.डी.ओ को बंधक बना लिया और मांग करने लगे कि जब तक अधिशासी अभियंता हमारे बीच में आकर हमारी समस्याओं का समाधान नहीं करेंगे जब तक हम ना यहां से हटेंगे और ना एस.डी.ओ को अपने बीच से जाने देंगे लगभग 1:00 बजे अधिशासी अभियंता ने बिजली घर पहुंच कर समस्याओं को सुना। और एक हफ्ते में सभी लाइनों का सर्वे कराकर जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में कई गांवों के किसान एवं समाजवादी पार्टी के नेता बबली गुर्जर दोसा,प्रदीप शर्मा,देवव्रत धामा,मनीषा त्यागी, पप्पन शर्मा,आलोक सिंह,दुष्यंत यादव,विपिन दौसा,राजेश जाटव,सतेंद्र प्रधान,शाहिदा बेगम, कृष्ण बखरवा,उत्तम त्यागी, सालिम तोमर,नजरु ठेकेदार, लखन यादव,रवि बी.डी.सी गधाना,डा.ब्रजवीर पट्टी,मोंटी,सोनू धामा वर्मा,बल्लू खान,फिरोज खान,राजू प्रधान गधाना,प्रवीण प्रधान दोसा आदि मुख्य रूप से रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...