मेरठ 24 अक्टूबर (चमकता युग) परतापुर बाईपास स्थित श्रीनाथजी क्रिकेट एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे ग्रुप का प्रथम मैच अंगर बिस्ट व आई-टी-आई क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर आई-टी-आई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 57 ओवर में 132 पर ऑल आउट हो गई। जिसमें लक्ष्य 62 रन,अरमान 17,रचित ने 19 रन बनाए। अंगर बिस्ट के गेंदबाज कयुम खान ने 3 आजम व भानु ने दो-दो विकेट चटकाए। अंगर बिस्ट ने अपनी पहली पारी में 500 रन बनाकर आठ विकेट पर पारी घोषित करी। जिसमें तूफानी पारी खेलते हुए कायुम खान ने 159,अंकुर ने 120,आदित्य 53 व आजम ने नॉटआउट 50 रन बनाए। आई-टी-आई के गेंदबाज उत्कर्ष ने 5 व निक्कू व प्रिंस ने एक-एक विकेट लिए। आई-टी-आई की दूसरी पारी में 37 ओवर में 120 रन बनाकर 6 विकेट खोकर मैच स्कोर ड्रॉ कराने में सफल रही। जिसमें शानदार बल्लेबाजी करते हुए 107 रन 36 बोल पर अनुज ने अहम योगदान दिया। रचित त्यागी ने 32 रन बनाए। अंगर बिस्ट के गेंदबाज जिम्मी,बल्लू व भानु प्रताप ने दो-दो विकेट चटकाए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच कायुम खान,बेस्ट बैट्समैन अंकुर,बेस्ट बॉलर उत्कर्ष,बेस्ट फील्डर आरव,फिरोज,अनुपम,अरविंद को आयोजक उमेश वर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
No comments:
Post a Comment