मेरठ 11 अक्टूबर (चमकता युग) अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शांता स्मारक कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या अलका आदित्य द्वारा छात्रायों को बालिका और महिलाओं से सम्बंधित विभिन्न कानूनों तथा मौलिक अधिकारों के बारे में बताया गया तथा इन कानूनों से सम्बंधित पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई। इस दौरान अचला जैन,अर्चना शर्मा,वंदना,निरुपमा, प्रीति,प्रियंका आदि शिक्षिकायें उपस्थित रहीं,औऱ छात्राओं में गौरांगी,टीना, नेहा,रुक्कइया,कोमल आदि छात्रायों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
No comments:
Post a Comment