मेरठ 02 अक्टूबर (चमकता युग) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सरधना नगर टीम द्वारा महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम संयोजक भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य व सर्वनाम मंडल प्रभारी अंकित शर्मा खेड़ा व युवा मोर्चा के सरधना नगर अध्यक्ष मुदित माहेश्वरी की समस्त टीम द्वारा सरधना विकासखंड में साफ सफाई अभियान चलाया गया। वही जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया। मौके पर युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष मुदित माहेश्वरी,कार्यक्रम संयोजक जिला कार्यकारिणी सदस्य युवा मोर्चा व सरधना नगर मंडल प्रभारी अंकित शर्मा खेड़ा,गौरव त्यागी महादेव सरधना देहात मंडल मंत्री,मोहित ठाकुर एवं समस्त कार्यकारणी द्वारा लाल बहादुर शास्त्री व महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष में हुए स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में लगे समस्त युवा साथियों को सफल कार्यक्रम की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


No comments:
Post a Comment