CY न्यूज़

Tuesday, 26 October 2021

गांव मकरेडा महमूदाबाद में कूड़ा डम्पिग का ग्रामीणों ने किया विरोध,एस.डी.एम सदर मौके पर पहुंचे।


मुरादनगर 26 अक्टूबर (चमकता युग) मंगलवार सुबह जब किसानों एवं ग्रामीणों को जानकारी मिली कि रात को मशीनों के द्वारा ज़मीन में 20-25 फुट गहराई तक खुदाई कर दी गई है। जिसके साथ ही विशेष बात यह रही कि सरनी सुपुत्र सिरिया निवासी ग्राम मकरेडा के खेत में बिना सहमति खुदाई कर दी,जिस पर किसान भड़क उठे क्योंकि केवल दो किसानों का समझौता हुआ था। उनमें भी एक किसान ने अपना समझौता रद्द करने के लिए एस.डी.एम सदर के समक्ष पेश होकर सहमति जताई, अन्त में मात्र तीन वीघा जमीन पर ही कार्य करने के लिए ठेकेदार को कहा गया। जिस पर ठेकेदार ने कम जमीन होने के कारण असहमति जताई है। ग्रामीणों एवं किसानों ने अगली रणनीति के लिए गांव में पंचायत करने का फैसला लिया है।

No comments:

Post a Comment