मोदीनगर 13 अक्टूबर (चमकता युग) विकास खंड भोजपुर में माधव कुंज शताब्दी नगर मेरठ नेह नीड फाउंडेशन अपने विद्यालय के 40 बच्चो को ब्लॉक भोजपुर व भोजपुर थाना भ्रमण कराया। जिसमे सभी बच्चो ने ब्लॉक व थाना प्रशासन द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह द्वारा सभी बच्चो के सवालों का जवाब देते हुए बच्चो के उज्ज्वल भविष्य के कामना की और साथ ही साथ सभी बच्चो को अपने साथ ब्लॉक का भ्रमण भी कराया और सभी विभागों के जानकारी प्रदान की। बच्चो के जिज्ञासा को प्रेरित करते हुए ब्लॉक प्रमुख जी ने सभी बच्चो को सत्य की राह पर चलने व जीवन में सदैव मेहनत करने व उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए कहा। और नेह नीड की सभी कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया उनके संस्थान द्वारा किए जाने वाले कार्यों को सराहना की। बच्चो को उपस्थिति व बच्चो के द्वारा पूछे गए प्रश्नों के पीछे छुपी मासूमियत ने विकास खंड का वातावण मनमोहित हो गया। मौके पर ओ.बी.सी मोर्चा में पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष चौधरी,बी.डी.ओ फैसल आलम,पवन सिंघल,मंडल उपाध्यक्ष मनीष चौधरी,नीतू चौधरी भोजपुर मंडल अध्यक्ष व विपिन त्यागी मोदीनगर देहात मंडल अध्यक्ष,ओ.बी.सी मोर्चा के मंडल के मंत्री शिवम सैंन आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment