मेरठ 19 अक्टूबर (चमकता युग) मेरठ के पूर्व सांसद एवं पूर्व मेयर हाजी शाहिद अखलाक ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अतुल प्रधान की अगुवाई में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। माना जा रहा है कि शाहिद अखलाक जल्द ही सपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे वेस्ट यूपी में अतुल प्रधान सपा को मजबूत करने में लगे हुए हैं। इससे पहले अतुल प्रधान बसपा की मेयर सुनीता वर्मा एवं पूर्व विधायक योगेश वर्मा को भी सपा में शामिल करा चुके हैं। वेस्ट यूपी की राजनीति में सपा में अतुल प्रधान का कद बढ़ा है।
No comments:
Post a Comment