CY न्यूज़

Friday, 22 October 2021

विम्स ने उमंग डेयरी सहित कई जगहों पर निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया।


वेंक्टेश्वरा पिछले एक दशक से सस्ती स्वास्थय सेवाओ के लिए समर्पित-डा.सुधीर गिरि

मेरठ/गजरौला 22 अक्टूबर (चमकता युग) वेंक्टेश्वरा समूह के मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल ’’विम्स’’ द्वारा इन्डस्ट्रीयल एरिया स्थित उमंग डेयरी समेत तीन अलग-2 जगहो पर निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थय शिविर का आयोजन किया,जिसमें विम्स के एक दर्जन से अधिक विशेषज्ञो की टीम ने 300 से अधिक लोगो के स्वास्थय की जाँच कर उनको परामर्श दिया। शिविर का शुभारम्भ विम्स के सी.ई.ओ डा.राजीव त्यागी,विम्स के निदेशक डा.एन.के कालिया ने फीता काटकर किया। वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डा.सुधीर गिरि ने कहा विश्वस्तरीय स्वास्थय सेवाओ के लिए समर्पित है। विम्स के सी.ई.ओ डा.राजीव त्यागी ने बताया कि पश्चिमि उ.प्र के लाखो आयुष्मान कार्ड धारको के लिए विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में पाँच लाख तक के ईलाज की मुफ्त व्यवस्था है। डा.ए.एस ठाकुर,डा.राजीव रंजन तिवारी,डा.स्मृति गुप्ता,कैम्प कोर्डिनेटर कुलदीप सिंह एवं अरूण गोस्वामी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment