मोदीनगर 17 अक्टूबर (चमकता युग) थाना भोजपुर क्षेत्र फरीदनगर में वन ब्लाक सरकारी वन विभाग की भूमि पर मोदी नगर वन विभाग के कर्मचारी रोहित शर्मा के कहने पर क्षेत्रीय वन रक्षक द्वारा सिंचाई का कार्य किया जा रहा था। कि इसी बीच विगत दिवस अपराह्न सिंचाई करते समय समशुदीन सैफी, आशिफ व एक व्यक्ति अज्ञात निवासी फरीदनगर द्वारा सरकारी आरक्षित वन विभाग की भूमि पर लगे पौधों की सिंचाई कार्य रोकने के लिए कहा कर्मचारियों द्वारा विरोध करने पर उपरोक्त असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट शुरू कर दी। और गाली गलौच करने लगे तथा हेलमेट से कई वार किये। बदमाशों ने चेतावनी दी कि यदि यहाँ पर पौधों में पानी देने आओगे तो मारपीट कर देंगे। घटना की रिपोर्ट थाना भोजपुर में लिखा दी गई है।
No comments:
Post a Comment