मेरठ 28 अक्टूबर (चमकता युग) बुधवार को परतापुर बाईपास स्थित श्रीनाथ जी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे ग्रुप का मैच हुआ। यह मैच श्रीनाथ जी व मंसूरपुर ब्राइट फ्यूचर के बीच खेला गया। श्रीनाथ जी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 52 ओवर में 6 विकेट खोकर 473 रन की पारी घोषित की। जिसमे विहान राणा ने 183 रन, तुषार त्यागी ने 129 व अर्जुन त्यागी ने 103 का अहम योगदान दिया। वही ब्राइट फ्यूचर के गेंदबाज आयुष ने 5 विकेट व अमन ने 1 विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ब्राइट फ्यूचर ने अपनी पहली पारी में 32.3 ओवर में 114 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। श्रीनाथ जी के कैप्टन आयुष ने ब्राइट फ्यूचर को फॉलो ऑन देकर दूसरी पारी खेलने को कहा। ब्राइट फ्यूचर अपनी दूसरी पारी मैदान पर उतरी पर 29 ओवर में 156 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमे शिवकांत त्यागी 71 रन व अमन ने 34 रन बनाए। श्रीनाथ जी के गेंदबाज आर्यन ने दोनो पारियों में 10 विकेट व नमन ने 6 विकेट लिए। श्रीनाथ जी ने मैच में 197 रन व एक पारी में 7 अंक हासिल किए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच आर्यन, बेस्ट बैट्समैन विहान, बेस्ट बॉलर नमन व बेस्ट फील्डर ओम रहे। श्रीनाथ जी कॉलेज के अध्यापक रत्नेश,निशांत,राकेश को कोच फिरोज द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजक उमेश वर्मा ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
No comments:
Post a Comment