CY न्यूज़

Sunday, 31 October 2021

त्यौहारी सीजन में बदमाशों के निशाने पर मेरठ के सर्राफ।

मेरठ 30 अक्टूबर (चमकता युग) त्यौहारी सीजन आते ही मेरठ के सर्राफ बदमाशों के निशाने पर आ गए है। थाना देहली गेट क्षेत्र के वैली बाजार में बड़ौत के बड़े सर्राफ आलम गिरी का दस लाख कीमत की सोना और चांदी की ज्वैलरी से भरा बैग लूट लिया। आलम गिरी का नौकर आरिफ वैली बाजार से ज्वैलरी से भरा बैग लेकर वापस लौट रहा था। आरिफ के शोर मचाने प र भीड़ ने एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से भागने में कामयाब हो गए।बड़ौत के बड़े सर्राफ आलम गिरी के साथ हुआ। इसके साथ ही उनका नौकर आरिफ वैली बाजार दस लाख कीमत की सोना और चांदी की ज्वैलरी से भरा बैग लेकर वापस लौट रहा था। इस दौरान तीन बदमाशों ने बैग लूट लिया और भागने लगे। उसके बाद आरिफ को जान से मारने की धमकी देकर भागने लगे। तभी आरिफ ने शोर मचा दिया। जिसके बाद व्यापारियों ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली। ज्वैलरी से भरा बैग लेकर भाग रहे एक बदमाश को भीड़ ने दबोच लिया।इसके बाद मौके पर मौजूद सभी लोगों ने बदमाश पर अपने हाथ साफ करते हुए उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। साथ ही बदमाश के कब्जे में लूटी गई ज्वैलरी बरामद कर ली है। इसके साथ ही पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के दो अन्य साथियों की तलाश की। हालांकि अभी तक दोनों का कोई पता नहीं चल पाया। इसके साथ ही पुलिस का कहना है कि फरार दोनों बदमाशों को पकड़ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment