मुरादनगर 16 अक्टूबर (चमकता युग) मुरादनगर आगमन पर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जंयत चौधरी का भव्य स्वागत हुआ। इस मौके पर पूर्व विधायक राजपाल चौधरी के सुपुत्र व पूर्व ब्लॉक प्रमुख विपिन चौधरी ने भी अपनी टीम के साथ मे रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जंयत चौधरी से मुलाकात की। और पूर्ण रुप रालोद पार्टी को हर संघर्ष से मजबूती दिलाकर साथ निभाने की बात कही। इस अवसर पर सैन समाज मोदीनगर की तरफ से के.पी सिह सैन द्वारा जंयत चौधरी को सिर पर पगडी पहनाकर सैन समाज की ओर से सम्मानित करके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। जिसमे रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जंयत चौधरी ने हाथ जोडकर अभिवादन करते हुए सम्मान को स्वीकार किया।
No comments:
Post a Comment