मेरठ 29 अक्टूबर (चमकता युग) अहमदाबाद में 10 अक्टूबर से चल रही 30वी ऑल इंडिया मावलंकर(प्री नेशनल) 10 मी.एयर पिस्टल निशानेबाजी प्रतियोगिता में ओम चौधरी पुत्र नरेंद्र आर्य निवासी नंद विहार रोहटा रोड मेरठ ने नेशनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह निशानेबाज 18 नवंबर से दिल्ली में होने वाली 64वी नेशनल प्रतियोगिता में अपना जलवा दिखाएंगे। डा.बी.पी त्यागी, धनपाल तोमर, रामपाल सिंह, नरेश जटपुरा, ज्ञानेंद्र, प्रवीण, आलोक कुमार, पिंटू पांचली, मनोज चपराना आदि लोगों ने ओम चौधरी को बधाई दी।
No comments:
Post a Comment