मेरठ 31 अक्टूबर (चमकता युग) जलशक्ति विभाग के मंत्री डा.महेंद्र सिंह रविवार को हस्तिनापुर में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे। उनके साथ राज्यमंत्री और स्थानीय विधायक दिनेश खटीक भी थे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया। उन्होने कहा कि किसान हमारे लिए भगवान है और मैं किसानों के चरणों में प्रणाम करता हूं, अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा की सभी किसानों की चिंता होगी की बाढ़ में नष्ट हुई फसल का मुआवजा मिलेगा या नहीं। लेकिन किसानों के दर्द को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान भाइयों के दुख दर्द और उनकी पीड़ा जानने के लिए हमें यहां पर भेजा है। हमने खादर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा भी किया है। वहीं राज्यमंत्री और स्थानीय विधायक दिनेश खटीक ने गंगा किनारे पक्का बंधा बनाने व पक्की सड़के बनाने की मांग रखी।
No comments:
Post a Comment