मेरठ 15 अक्टूबर (चमकता युग) शुक्रवार को इंदिरा चौक स्थित नगर निगम के पार्क में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटा और खुशी मनाई। इसके साथ ही उन्होंने गरीब लोगों को फल भी बांटे। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा नेत्री सबिया खान,मुख्तियार अली हाशमी,राजा खान,आरिफ सैफी,अजहर अंसारी,डा.अफजाल,शकील अंसारी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment