मेरठ 6 अक्टूबर (चमकता युग) भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा का परिचय सम्मेलन हुआ। जिसमें मुख्य प्रदेश उपाध्यक्ष जमालु अल्वी और क्षेत्रीय महामंत्री सलाउद्दीन सैफी रहे। जिला अध्यक्ष नईम तोमर,जिला उपाध्यक्ष अनवार कुरैशी ने स्वागत किया। ठाकुर भंवर सिंह जिला महामंत्री ने कहा कि 2022 में भाजपा की सरकार बनना तय है। सम्मेलन में जिला मंत्री नीरज जैन,जोगिंदर सिंह,नईम चौहान,तैमूर सरफराज,रियाज अहमद,फिरदोस कुरेशी,हाजी आबिद,मोनू कुरैशी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment