मेरठ 25 अक्टूबर (चमकता युग) सोमवार को कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ टीकाकरण पूरा होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महान कार्य को समर्पित कोरोना योद्धा को सम्मानित करने का कार्यक्रम मेरठ शहर कोतवाली हेल्थ पोस्ट पर कोरोना वॉरियर को सम्मानित कर संपन्न किया गया। दोपहर 1:30 बजे कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अध्यक्ष अंजुम निजामी के संबोधन में वॉरियर की प्रशंसा की तथा शीर्ष नेतृत्व व प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डॉ आरती शर्मा डॉ अनिल कुमार डॉ मूलचंद डॉक्टर गोविंद शर्मा व प्रियंका अभिषेक हिना रिजवाना यूनिसेफ को स्मृति चिन्ह देकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री फैज अहमद द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष शम्मी राणा मंत्री फिरोज सरदार जगत सिंह आनंद सिद्दीकी कार्यक्रम व्यवस्थापक फैज खान मंडल अध्यक्ष व महामंत्री शाहरुख ने किया। राजू रियाजुद्दीन मोहम्मद इरशाद अंसारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment