Sunday, 24 October 2021

पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा व्रत,बरसात के कारण चांद के दीदार में आई दिक्कतें।











मेरठ 24 अक्टूबर (चमकता युग) करवाचौथ त्यौहार की भारी धूम रही। सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए निर्जल व्रत रखा है। सुबह सास के हाथों सरगी खाकर व्रत शुरू किया। शाम को मंदिर, पार्क में करवामाता का पूजन किया। सोलह श्रृंगार में सजकर महिलाओं ने करवामाता की कहानी सुनी और पूजन किया। शाम से ही भारी बरसात और तूफान के कारण चांद के दीदार में भी दिक्कतें आई। करवाचौथ का व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देकर खोला जाता है। लेकिन बेमौसम बरसात के कारण मेरठ में सुहागिनों की परीक्षा लंबी हो गई है। व्रत खोलने के लिए उन्हें देर तक चंद्रमा का इंतजार करना पड़ा परंतु महिला तो देवी का रूप होती उन्हे कहा छोटी मोटी दिक्कतों से क्या फर्क पड़ना था। इसलिए किसी ने मुहूर्त के हिसाब से व्रत खोला तो कई शिव के मस्तक पर लगे अर्ध चंद्रमा को देखकर व्रत खोला। साथ ही महिलाओ ने अलग-अलग तरह अपनी फोटो ली।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...