मुंबई 24 अक्टूबर (चमकता युग) महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनमें कोविड के मामूली लक्षण हैं। राज के साथ उनकी मां भी संक्रमित हो गई हैं। फिलहाल उन्होंने खुद को घर में ही क्वारैंटाइन किया है। राज ने सोशल मीडिया पर पिछले एक सप्ताह के दौरान उनके संपर्क में आने वाले लोगों से टेस्ट करवाने की बात कही है। राज ठाकरे पिछले कई दिनों से पुणे और नासिक समेत कई शहरों का दौरा कर रहे थे। इस दौरान पुणे में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक भी हुई थी। राज ठाकरे कोरोना काल में भी कभी मास्क पहने नजर नहीं आए। वे अपने घर कृष्ण कुंज पर भी लोगों से बिना मास्क लगाए ही मुलाकात करते हैं।बी.एम.सी के अधिकारियों के मुताबिक,राज और उनकी मां को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment