मेरठ 29 अक्टूबर (चमकता युग) पर्यावरण एवं स्वच्छता के द्वारा दीपावली के उपलक्ष में "दीपावली मिट्टी के दीयों वाली" कार्यक्रम के तहत कमिश्नरी चौराहे पर आने जाने वाले लोगों को मिट्टी के दीये वितरित किए गए। क्लब निदेशक आयूष गोयल,पीयूष गोयल ने बताया कि यह कार्यक्रम दीपावली तक निरन्तर चलेगा उन्होंने लोगों से अनुरोध किया गया कि दीपावली के अवसर पर केवल मिट्टी के स्वदेशी दीपक जलाएं ताकि गरीब कुम्हारो को भी रोजगार मिले और उनकी भी दीपावली खुशियों भरी हो। शास्त्रों में बताया गया है कि मिट्टी के दीपक जलाने से घर में सुख समृद्धि एवं शांति का वास होता है मिट्टी को मंगल ग्रह का प्रतीक माना जाता है दीपावली के त्यौहार पर मिट्टी के दिए जलाना अति शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि दीपावली के दिन मिट्टी के दीए जलाने से घर में लक्ष्मी का वास होता है घर के सब कष्ट औऱ क्लेश समाप्त हो जाते है। क्लब निदेशक आयुष गोयल,पीयूष गोयल ने बताया कि बारिश के बाद वातावरण में कीट पतंगे और रोगाणु हो जाते हैं। जिसकी वजह से बहुत सी बीमारियां फैल जाती हैं मिट्टी के दीए जलाने से कीट पतंगे और रोगाणु दीयों की लौं में जलकर समाप्त हो जाते हैं। समाजसेवी विपुल सिंघल ने अपील की इस दीपावली पर मिट्टी के दीए खरीदें और गरीब कुम्हारो को प्रोत्साहित करें। मिट्टी के दीपक जलाने से पर्यावरण स्वच्छ होता है उन्होंने अनुरोध किया कि पटाखे ना जलाएं और दीपावली सात्विक तरीके से मनाएं कार्यक्रम में लक्ष्मी शर्मा विपुल सिंघल,छाया,छबी आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment