मेरठ 27 अक्टूबर (चमकता युग) वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश द्वारा झुग्गी झोपड़ी के बच्चों महिलाओ और बुजुर्गों को दीपावली के उपलक्ष्य में और आगामी सर्दी को देखते हुए उन्हें सभी जरूरत का सामान बांटा गया। जिलाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने बताया कि दीपावली आने वाली है तथा सर्दी भी शुरू होने वाली है इस जरूरत को देखते हुए वैश्य समाज की सभी बहनों के सहयोग से झुग्गी झोपड़ी में दिए मोमबत्ती, तेल, खील, बताशे, फल, मिठाई चिप्स के पैकेट, कुरकुरे, बिस्कुट, चीनी रंगोली के पैकेट बच्चों की पढ़ाई का सामान, कॉपी, पेंसिल, गरम कपड़े तथा जूते बांटे गए। जिलाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल के साथ समाजसेवी श्रुति रस्तोगी, विवेक विश्नोई के अलावा महानगर अध्यक्ष सोनल बिश्नोई और सभी मुख्य पदाधिकारी शालिनी गोयल, खुशी वार्ष्णेय, सारिका विश्नोई, नेहा गोयल, अनीता गुप्ता, प्रिया गुप्ता, अनु अग्रवाल, निशा गुप्ता, कंचन गोयल, रूबी जिंदल आदि का विशेष सहयोग रहा। धिविड और दिव्यांशी दो छोटे बच्चों ने भी बहुत उत्साह से बच्चों को खिलौने और कपड़े भी बांटे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment