मेरठ 29 अक्टूबर (चमकता युग) भारतीय जनता पार्टी मेरठ शहर विधानसभा 48 आसिफ लतीफ अंसारी के कार्यालय आवास स्थान पर कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए लगी लाइन। आसिफ लतीफ अंसारी ने जनता के बीच में जाकर सभी को टीकाकरण कराने के लिए कहा। साथ ही आसिफ लतीफ अंसारी ने अल्पसंख्यक मोर्चा के मेरठ महानगर अध्यक्ष अंजुम निजामी और महानगर उपाध्यक्ष शम्मी राणा के गले में मफलर डालकर स्वागत किया। आसिफ लतीफ अंसारी और फुरकान अहमद कार्यकारिणी सदस्य ने जनता के बीच में जाकर भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। और बताया की भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है सभी गरीब मजदूर परिवारों के हित में कार्य कर रही है नरेंद्र मोदी का नारा है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास।
No comments:
Post a Comment