मेरठ 21 अक्टूबर (चमकता युग) माधव पुरम स्थित मंगलम भवन में करवा चौथ स्पेशल का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में तंबोला,बैलून गेम और डांडिया जोकि तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियो में महिलाएं विजय हुई। इस रंगारंग कार्यक्रम में करवा चौथ क्वीन का ताज शशि कश्यप ने जीता। यहां लगभग 80 महिलाओं और बच्चों ने रंगारंग धमाल मचाया। कार्यक्रम का आयोजन वार्ड नं.48 की पार्षद शिखा सिंघल,कविता अग्रवाल,मीतू गुप्ता,प्रेरणा गोयल,मंजू महेश्वरी तथा पूजा चौधरी द्वारा हुआ। कार्यक्रम में समाज सेविका शालिनी अग्रवाल भी रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपस्थित सभी महिलाओं का योगदान रहा।
No comments:
Post a Comment