CY न्यूज़

Saturday, 23 October 2021

भारतीय जनता युवा मोर्चा मेरठ महानगर द्वारा जिला कार्यसमिति बैठक आई.आई.एम.टी माल रोड में हुई आयोजित।

मेरठ 23 अक्टूबर (चमकता युग) भारतीय जनता युवा मोर्चा मेरठ महानगर द्वारा जिला कार्यसमिति बैठक आई.आई.एम.टी माल रोड में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि मनीष भाटी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,महेश बाली महामंत्री भाजपा मेरठ रहे। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा ने की। मंच संचालन अम्बर अग्रवाल ने किया। मुख्य अतिथि मनीष भाटी ने महानगर के सभी पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष और महामंत्री सभी का परिचय प्राप्त करते हुए अब तक के युवा मोर्चा द्वारा किए गए कार्यक्रमों की जानकारी ली। युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को संगठन का मूल मंत्र समझाते हुए बताया की भाजपा मात्र एक ऐसी पार्टी है जिसका बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। मनीष भाटी ने सभी को मिशन 2022 को कैसे जीतना है इसके लिए अलग-अलग टिप्स दिए व उत्तर प्रदेश सरकार की जन कल्याण योजनाओं पर चर्चा की। और बताया युवाओं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूर्ण विश्वास है इस बार उत्तर प्रदेश में 350 का लक्ष्य पूरा करने में युवाओं की बड़ी भूमिका रहेगी। महेश बाली ने बताया पार्टी अंत्योदय के लक्ष्य पर कार्य कर रही है। युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करे। इस दौरान बैठक में रहे प्रभारी युवा मोर्चा मेरठ महानगर पीयूष शास्त्रीक्षेत्रीय मीडिया प्रभारी निशांख़ गर्ग,क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा प्रवीण भड़ाना,अभिषेक जैन,युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी विक्रम शर्मा,महामंत्री सनी शर्मा,अक्षय भड़ाना,भव्य त्यागी,रमन खुराना,नोनू पंडित,रोहित आनंद,अनुज राजपूतमयंक वर्मा,कमल मित्तल, यथार्थ नारंग,अभिषेक ठाकुर।

No comments:

Post a Comment