मेरठ 09 अक्टूबर (चमकता युग) पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर मेरठ-गढ़ मार्ग पर अवैध शराब से लदे एक कैंटर को पकड़ा है। पुलिस ने कैंटर से 200 पेटी शराब बरामद की है। एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया गया कि आरोपित शातिर शराब तस्कर है जिस पर यूपी सहित कई राज्यों में मुकदमें पंजीकृत है। किठौर इंस्पेक्टर अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि शनिवार तड़के एक सूचना पर सुबह चार बजे फोर्स के साथ मेरठ-गढ़ मार्ग पर शोल्दा गांव के सामने वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान एक कैंटर गाड़ी को रोका गया। संदेह होने पर उसकी तलाशी ली गई तो 200 पेटियों में हिमाचल प्रदेश निर्मित 1920 पव्वे,960 पंजाब निर्मित दिल्ली मार्क की शराब की बोतलें बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपित चालक ने अपना नाम अमित पुत्र नरेश मुराद गांव उर्फ रोशनगढ़ थाना बलैनी बागपत बताया। आरोपित ने फरार दूसरे साथी का नाम कुलदीप बताया। बताया कि वह कार द्वारा आगे निकल गया। पूछताछ में उसने बताया कि उक्त शराब हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर ले जाई जा रही थी।
No comments:
Post a Comment