CY न्यूज़

Tuesday, 19 October 2021

देश में अंग्रेजों के विरोध की शुरुआत करने वाले वीर योद्धा स्व.रामप्रसाद भैंसे की मूर्ति का अनावरण हिन्दू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी काकड़ा ने ग्राम खींढोरा में किया।


मोदीनगर 19 अक्टूबर (चमकता युग) खिंदौड़ा गांव निवासी रामप्रसाद उर्फ भैंसा त्यागी का नाम आज भी इतिहास के पन्नो में दर्ज है। भैंसा जितना बलशाली होने पर खुद का नाम व पहचान रामप्रसाद उर्फ भैंसा के रूप में कराने वाले इस महान शख्सियत की मंगलवार को ग्राम के कुटी चौक पर स्थापित की गई। इस दौरान हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी काकड़ा ने रामप्रसाद उर्फ भैंसे की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके चरणों मे पुष्प अर्पित किए। इस दौरान मौके पर जमा हुए ग्राम वासियों व हिन्दू युवा वाहिनी के सैंकड़ो कार्यकर्ताओ में उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी काकड़ा ने बताया की मुंह की खाने के बाद अंग्रेज ने जिन गांवों को बागी घोषित किया था वह आजादी के 65 साल बाद भी बागी ही कहलाए जाते हैं। बगावत की शुरुआत रामप्रसाद भैंसा द्वारा की गई व बगावत करने में गांव वासियों का साथ रहा 10 मई 1857 में अंग्रेजों को ग्राम ग्यासपुर बनेड़ा सुहाना कुम्हेरा और खींढोरा के ग्राम वासियों ने खदेड़ दिया था। तब अंग्रेजों ने इन 5 गांवों को बागी घोषित किया था। परंतु यह बागी नहीं यह सच्चे देशभक्त हैं जिन ग्राम वासियों ने अपनी जान के बिना परवाह किए देश के लिए अंग्रेजों के शासन की बगावत की शुरुआत की आने वाली पीढ़ी भी जन्म जन्मांतर तक इस महान शख्सियत को याद रखेगी। इस दौरान जिला सयोजक अवनीश प्रधान,जिला उपाध्यक्ष मोहित त्यागी,ब्लॉक अध्यक्ष निशांत कुमार त्यागी,सुबोध कुमार, सुशील प्रजापति अंकित,अंकित गुजर,राहुल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment