CY न्यूज़

Saturday, 23 October 2021

पार्षद जुबेर अंसारी के घर पहुंचे ओवैसी,परिजनों को दी सांत्वना।

मेरठ 23 अक्टूबर (चमकता युग) शनिवार को मेरठ में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे ए.आई.एम.आई.एम पार्टी के सांसद असदुद्दीन ओवैसी पार्षद जुबेर अंसारी के घर पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक पार्षद के परिजनों से मिलते हुए उन्हें सांत्वना दी। इसी के साथ इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करके पार्षद के कातिलों का जल्द पता लगवाए जाने का दावा किया। चंद मिनट जुबेर अंसारी के घर रुकने के बाद असदुद्दीन ओवैसी किठौर के लिए रवाना हो गए। बताते चलें कि वार्ड 80 के पार्षद और ए.आई.एम.आई। नेता जुबेर अंसारी की दो महीने पहले गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। शनिवार को ए.आई.एम.आई.एम पार्टी के सांसद असदुद्दीन ओवैसी किठौर में एक रैली को संबोधित करने के लिए मेरठ पहुंचे थे। रैली में जाने से पहले ओवैसी अचानक करीम नगर स्थित पार्षद जुबेर अंसारी के घर पर पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक पार्षद के परिवार के लोगों से बातचीत करते हुए घटना की जानकारी ली। मृतक पार्षद के परिजनों ने ओवैसी के सामने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद ओवैसी ने प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करने की बात कही। इसी के साथ दावा किया कि वह इस हत्याकांड के खुलासे के लिए अधिकारियों पर दबाव बनाएंगे। ओवैसी ने पार्षद जुबेर अंसारी के बच्चों को गोद में लेकर उन्हें दुलार किया। इसी के साथ चंद मिनट बच्चों से बातचीत करने के बाद वह बिना मीडिया से बातचीत किए किठौर के लिए रवाना हो गए। मृतक पार्षद के रिश्तेदार मोहम्मद रिहान ने बताया कि ओवैसी ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।



No comments:

Post a Comment