लिटन दास ने क्रीज पर गेंदबाज का ध्यान भटकाने के लिए रणनीति अपनाई और गेंदबाज के गेंद करने से पहले ही अपने क्रीज पर चहल कदमी करने लगे। लेकिन मोईन ने दिमाग लगाकर उन्हें छोटी गेंद दी जिसपर दास ने स्वीप शॉट मारा, यहां पर ही लिटन फंस गए और लेग साइड पर लिविंगस्टोन को एक आसान कैच दे बैठे। इसके अगली गेंद पर मोईन ने मोहम्मद नईम को भी चलता कर दिया। पहला विकेट गिर जाने के बाद भी नईम ने सावधानी नहीं बरती और अगली गेंद पर छक्का जमाने की कोशिश में उन्होंने अली की फ्लाइट गेंद पर आगे बढ़कर हवाई शॉट खेल दिया। लेकिन अली की गेंद को बल्लेबाज अच्छी तरह से टाइम नहीं कर पाया और लॉग ऑन पर क्रिस वोक्स को कैच दे बैठे। मोईन अली को लेकर संजय मांजरेकर ने किया ''कू'' मोईन अली की घातक गेंदबाजी को देखकर भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कू ऐप पर अपने विचार शेयर किए हैं। उन्होंने लिखा, 'मोईन अली', क्या प्रतिभा है। एक बैटर के साथ-साथ एक शुद्ध गेंदबाज के रूप में जगह बना सकते हैं, टी20 में उनके जैसा बहुत कम होते हैं.'
Thursday, 28 October 2021
मोईन अली गेंदबाज़ बहुत कम हैं- संजय मांजरेकर।
गाजियाबाद 28 अक्टूबर (चमकता युग) टी-20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के खिलाफ पहले खेलते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 124 रन बनाए। जिसमें मुशफिकुर ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने कमाल का परफॉर्मेंस किया और बांग्लादेश को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। मैच की शुरूआत में ही इंग्लैंड के गेंदबाजों ने समझदारी से गेंदबाजी की और थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट लेते रहे। खासकर मोईन अली (मोईन अली ) ने कमाल किया और 2 विकेट लेने में सफल रहे। मोईन ने एक ही ओवर में बांग्लादेश के 2 विकेट लेकर इंग्लैंड को बड़ी सफलता दिला दी थी। बता दें कि बांग्लादेश के दोनों ओपनरों को मोईन ने अपनी फिरकी में फंसाकर पवेलियन की राह दिखाई। लिटन दास ने 9 रन और मोहम्मद नईम ने 5 रन बनाए। दोनों ओपनर लगातार 2 गेंद पर मोईन अली का शिकार बने।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment