मेरठ 05 अक्टूबर (चमकता युग) जिला उपाध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में अनवार कुरेशी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सिवाल खास के नाम एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने बताया है कि सिवाल खास वार्ड नं.10 में दो जगह पानी की लाइन लीकेज होने के कारण गंदा पानी भरा हुआ है। जो सप्लाई जाने के बाद वापस पाइप लाइन में जाकर नगरवासी के घर तक पहुंच रहा है। जिसको पीने के बाद लोग बीमार हो रहे हैं और इस कारण क्षेत्र में डेंगू मलेरिया आदि घातक बीमारियां उत्पन्न हो रही है। डेंगू बुखार के कारण 2 लोगों की जान जा चुकी है और सिवाल खास में कई जगह है ऐसी हैं जहां हर वक्त पानी चलता रहता है। वही अनवार कुरेशी ने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सवाल पास से निवेदन किया है कि टूटी हुई लाइन तुरंत ठीक कराई जाए और पानी व्यर्थ बह रहा है उसे बंद किया जाए।




No comments:
Post a Comment