मेरठ 28 अक्टूबर (चमकता युग) बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग तथा जमीअत उलमा के सहयोग से जाकिर कॉलोनी स्थित फ्लोरेंस इंटरनेशनल एकेडमी में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का विशेष शिविर लगाया। जिसका उद्घाटन सी.एम.ओ डा.अखिलेश मोहन तथा नायब शहर काजी जैनुल राशिद्दीन ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में प्रमुख रूप से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब तथा नायब शहर काजी जैनुल राशिद्दीन को कोरोना का टीका लगाया गया। शिविर में लगभग 50 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.प्रवीण कुमार गौतम, कारी सलमान,हाजी शीराज,मुफ्ती हामिद,मुख्तियार अली हाशमी,मौलाना नफीस,मौलाना खलील आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment