CY न्यूज़

Wednesday, 27 October 2021

सेंट मेरिज एकेडमी के पुरातन छात्रों की संस्था एक्मा के पदाधिकारियों की हुई बैठक।

मेरठ 26 अक्टूबर ( चमकता युग) सेंट मेरिज एकेडमी के पुरातन छात्रों की संस्था एक्मा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमे तय किया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 28 नवंबर 2021को पुरातन छात्रों की खेलकूद प्रतियोगिता तथा 19 दिसंबर को पुरातन छात्रों का कार्यक्रम यादें प्रधानाचार्य की अनुमति के उपरांत आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर एक्मा के अध्यक्ष ऐनुद्दीन शाह,महामंत्री अप्पूर्व गुप्ता,निवर्तमान अध्यक्ष नीरज नारंग,उपाध्यक्ष विपुल सिंघल,अजय वर्मा,शुभांकर शर्मा,अंकित गुप्ता,अभिषेक जैन,अजय अन्थोनी,शौर्य भल्ला मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment