मेरठ 06 अक्टूबर (चमकता युग) भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मेरठ महानगर द्वारा कमल शक्ति अभियान कार्यक्रम उमंग मार्बल रोहटा रोड में रखा गया। कार्यक्रम संयोजिका बबीता चौहान,जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता,प्रदेश मंत्री मोनिका चौधरी,क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंजू वारियर उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरठ महानगर की अध्यक्ष गीता शर्मा द्वारा तथा संचालन महामंत्री डॉली गुप्ता द्वारा किया गया। महानगर कोषाध्यक्ष रुचि गर्ग ने व्यवस्था में सहयोग किया। मंडल अध्यक्ष अमित तोमर,मोर्चा के प्रभारी महामंत्री अरविंद मारवाड़ी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 150 महिला लाभार्थी उपस्थित रहीं।


No comments:
Post a Comment