मेरठ 02 अक्टूबर (चमकता युग) आज शनिवार को भाजपा कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वी जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। सिवाल खास बस स्टॉप पर साफ सफाई की और महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिला उपाध्यक्ष अनवार कुरैशी ने कहां की महात्मा गांधी ने हमेशा अहिंसा का रास्ता चुन कर देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई। हमें भी अहिंसा का रास्ता ही अपनाना होगा। आज के प्रोग्राम में उपस्थित अनवार कुरेशी,गुलशन अली,आदिल वकील चौहान,अतीक अंसारी,मोहम्मद सलीम,अकरम उस्मान अंसारी,नरेंद्र सुल्तान,सद्दाम दिलशाद मास्टर अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment