सम्मान मिलने पर सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डा.वी.पी सिंह ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने एवं विद्यार्थियों में कौशल विकास को प्रोत्साहन दे रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का यही प्रयास है कि सभी विद्यार्थियों को रोजगार से लाभान्वित किया जाए ताकि अपनी योग्यता से देशहित में सराहनीय कार्य कर सकें। सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रोफेसर डा.शल्या राज ने अवार्ड मिलने पर हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि सुभारती विश्वविद्यालय की शिक्षा की गुणवत्ता को सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि हमारा यहीं प्रयास है कि विद्यार्थियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़कर उन्हें देश के विकास में सहभागी बनाया जा सकें। कार्यक्रम में बीजेपी के सांसद डा.भानू प्रताप सिंह वर्मा,उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर,लोकसभा सदस्य राजकुमार चाहर सहित सामाजिक एवं मीडिया जगत के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment