मोदीनगर 27 अक्टूबर (चमकता युग) पंजाबी संगठन की मीटिंग का आयोजन मोदीनगर में किया गया। जिसमे पंजाबी संगठन द्वारा कोरोना समय में ऑक्सीजन गैस वितरण, राशन वितरण तथा बीमार व्यक्तिओं के इलाज और नगर में कोरोना के दौरान हुई दुखद घटनाओ के समय शव वाहन जैसे पूर्व में किये गए कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ राजनीती में पंजाबीयों का योगदान पर चर्चा हुई। जिसमे एकमत से सभी पदाधिकारियों ने राजनीति में अब तक सभी राजनीतिक दलों द्वारा पंजाबी समाज के वोटर को केवल इस्तेमाल करने पर चिंता व्यक्त की पश्चिमी उत्तर प्रदेश पंजाबी संगठन के प्रभारी तथा मोदीनगर के अध्यक्ष अजय ग्रोवर ने स्पष्ट किया है कि अब पंजाबी राजनीति में इस्तेमाल नहीं होगा। बल्कि पंजाबी राजनीति में अपनी हिस्सेदारी लेकर रहेगा। उत्तर प्रदेश संयोजक ललित अरोरा ने कहा कि हमने हमेशा समाज के हर जाति वर्ग को समर्थन देकर अपने कर्तव्य का पालन किया है। लेकिन राजनैतिक दलों द्वारा हमेशा पंजाबियों के साथ छल किया है। मिडिया प्रभारी लोकेश कुमार ढोडी ने संगठन के लिए हर सहयोग का आश्वासन दिया। संगठन के संरक्षक दर्शन लाल मेहंदीरत्ता ने समाज के सभी व्यक्तिओं को समाज के हित के लिए सामाजिक के साथ-साथ राजनीति में भी अपनी भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विजय मेहरा,संजीव चौधरी,संजय नेयार,सरदार निर्मल सिंह,रमेश खुराना,राजकुमार ढींगरा,मुकुल साहनी,राहुल बाहरी,गिरीश जग्गी,अंकुर अरोड़ा,राजा भूटानी,विकास भसीन,अंशुल सचदेवा,अमित अरोरा,जतिन अरोरा आदि उपस्थिति रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment