मेरठ 22 अक्टूबर (चमकता युग) आम आदमी पार्टी जिला मेरठ के साथियों ने कमिशनरी पार्क से इकठा होकर जनपद आगरा के जगदीश पुरा थाने में सफाई कर्मचारी अरुण नरवार की बेरहमी से निर्मम हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया व जिलाधिकारी के माध्यम से मा.राज्यपाल को ज्ञापन दिया। जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश दलित उत्पीड़न का मुख्य केंद्र बनता जा रहा है। पुलिस कर्मियों द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण जनपद आगरा के लोहा मंडी निवासी जगदीशपुरा थाने सफाई कर्मचारी अरुण नरवार की पुलिस हिरासत में बेरहमी से पीटकर निर्मम हत्या की गई। आम आदमी पार्टी राज्यपाल से अनुरोध करती है कि उक्त प्रकरण में दोषी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त कार्यवाही करवाने की कृपा करें और मृतक अरुण नरवार के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता सहित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलवाने की पहल करें। आपसे अनुरोध है कि पुलिस की बर्बरता से मारे गए सफाई कर्मचारी अरुण के परिवार को आवास की व्यवस्था की जाए,जिससे कि अपने कमाऊ सदस्य को खो चुका यह परिवार सम्मानजनक जीवन जी सके। महानगर अध्यक्ष अज्जु पंडित ने कहा यह मामला एक तरह से हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है। इस घटना से समाज का हर संवेदनशील व्यक्ति आहत है। कानून की रक्षक मानी जाने वाली पुलिस द्वारा इस तरह की घटना अंजाम दिए जाने से व्यवस्था के प्रति आम आदमी का भरोसा भी घायल हुआ है। ऐसे में आप श्रीमान से विनम्र निवेदन है कि उक्त प्रकरण में सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। कार्यक्रम में आप माइनॉरिटी विंग प्रदेश उपाध्यक्ष डा.गुरमिन्दर सिंह,प्रदेश सचिव मदन सिंह मान,यूथ विंग प्रदेश सचिव दीपक चौधरी,रवि मलिक,जिला महासचिव गौहर रजा सिद्दकी,जिला उपाध्यक्ष रियाजुद्दीन,जीत सिंह,तरुण गोयल,निर्मेश त्यागी,जय भगवान शर्मा,करन अग्रवाल,महानगर अध्यक्ष अज्जु पंडित,जिला सचिव,संजय जोशी,त्रिलोक सिंह,इमरान आलम,महानगर उपाध्यक्ष मनोजशर्मा,जिला अध्यक्ष व्यापार,देश वीर सिंह,अनमोल कुमारहर्ष वशिष्ठ,पुष्पा गिल,निकिता,फुरकान त्यागी,तेजस चौहान,मनोज भाटी,करतार सिंह यादव,आस महोम्मद,विनोद हिन्द,आशुतोष शर्मा,विजय सिंह,महेश चंद,रामवीर सिंह,आनन्द दुआ,रामकुमार,सतेंदर,महेश,मोनूअसगर सिद्दकी, गुप्ता,रोहित,कुमार, गीता,आरिफ़ा,सुरेश पंडित,गगन दीप,दीपक,जसबीर,विनोद,महाराज सिंह,उदय प्रताप यादव,बाल किशन शर्मा,यासीन मलिक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
No comments:
Post a Comment