मेरठ 01 अक्टूबर (चमकता युग) आई.एम.ए भवन में मेरठ साउथ मेडिकल एसोसिएशन की शैक्षणिक (एकेडमिक) जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में कार्यरत वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा.संजय मित्तल ने कोविड और उसके बाद होने वाले हृदय का परिणाम के बारे में जानकारी दी। इससे होने वाले हृदय रोग एवं उसके उपचार के बारे में भी अपना ज्ञान साझा किया। हृदय रोग पर इतनी जरूरी व्याख्यान के दौरान वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा.संजीव सक्सेना,डा.अमित जैन और डा.अभिषेक चेयरपर्सन के रूप में उपस्थित रहे। डा.अमित बिंदल ने सभा का शुभारंभ किया और सभी अतिथियों का स्वागत किया। सभा का संचालन डा.संदीप जैन ने किया। इतने गंभीर विषय पर चर्चा के बाद सभी वरिष्ठ अतिथियों का सम्मान किया गया और डा.शिशिर कुमार जैन ने अपने विचार रखे। अंत में डा.गौरव दिक्षित ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस दौरान कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे,जिनमें की डा.रेनू भगत,डा.सुशील गुप्ता,डा.अशोक जैन,डा.संगीता गुप्ता,डा.नवीन शर्मा,डा.पीयूष गुप्ता,डा.संजय अरोरा आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment